Saiyaara Collection: बॉलीवुड फिल्म Saiyaara को लेकर लोग आज भी दीवाने हैं। फिल्म को फैन्स का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी Saiyaara ने 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है। 12 दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई की है और दर्शकों को अभी भी फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म में अनित पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर Saiyaara का क्या हाल है।
अहान पांडे और अनित पड्डा की 'Saiyaara' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली प्रेम कहानी वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले भी कई प्रेम कहानी वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। लेकिन Saiyaara ने सबको पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। फिल्म के गानों से लेकर मुख्य जोड़ी की एक्टिंग तक, फैन्स को सब कुछ खूब पसंद आ रहा है।
13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, SaccNilk के अनुसार, 13वें दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। फिल्म ने 13वें दिन 07 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत में 'सैय्यारा' की कुल कमाई की बात करें तो, SaccNilk के अनुसार, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने लगभग 273.50 करोड़ की कमाई कर ली है। कल फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ था, जो आज घटकर 7 करोड़ रह गया है।
'महावतार नरसिम्हा' से टक्कर ले रही है 'सैय्यारा'
18 जुलाई को रिलीज़ हुई 'सैय्यारा' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ की भारी कमाई की। इसके बाद, फिल्म ने पहले चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। खासकर फिल्म की स्टारकास्ट, जहाँ दोनों ही फैंस के लिए नए चेहरे थे, ऐसे में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में खास है। एक हफ़्ता पूरा करते ही फिल्म की कमाई 172.75 करोड़ रुपये तक पहुँच गई। अब फिल्म अपने दूसरे हफ़्ते में भी बेहतर कमाई कर रही है। हालाँकि, अब फिल्म का सामना 'महावतार नरसिम्हा' से हो रहा है, जिससे फिल्म की गति पर भी असर पड़ रहा है।
Tags: