Saiyaara Collection: अहान पांडे Ahaan Pandey और अनित पड्डा Anit Padda की 'Saiyaara' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्में 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' का Saiyaara पर कोई असर नहीं पड़ा। मोहित सूरी की फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिर भी यह दोनों नई रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन कर रही है। अजय देवगन की फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। ऐसा लगता है कि दर्शक अभी भी Saiyaara देखना चाहते हैं।
आइए आपको 17वें दिन के आंकड़े बताते हैं। फिल्म 'Saiyaara' के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे और अभी भी चार्टबस्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन अब तक 0.04 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म की कुल कमाई 291.39 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।नेट कमाई- 291.39 करोड़ रुपये