Saiyaara Box Office Collection: दूसरे सोमवार की परीक्षा में 'Saiyaara' ने मारी बाजी, बजट से चार गुना कमाई
Saiyaara Box Office Collection: फिल्म Saiyaara को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Saiyaara का कुल कलेक्शन 256 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अहान पांडे और अनित पड्डा ने इस फिल्म से डेब्यू किया है। दोनों ही नए कलाकार हैं। उनकी फिल्म ने दर्शकों को थिएटर जाकर फिल्म देखने पर मजबूर कर दिया है। Saiyaara का खुमार अभी भी छाया हुआ है। फिल्म ने ग्यारहवें दिन यानी दूसरे सोमवार को भी अच्छी कमाई की। फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, दसवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू देखने को मिला। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को 30 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म की खासियत यह है कि वीकेंड के साथ-साथ फिल्म वीकडेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। हम आपको सिलसिलेवार तरीके से हर दिन की कमाई के आंकड़े बता रहे हैं।
पहले दिन - 21.5 करोड़ रुपये दूसरे दिन - 26 करोड़ रुपये तीसरे दिन - 35.7 करोड़ रुपये चौथे दिन - 24 करोड़ रुपये पांचवे दिन - 25 करोड़ रुपये छठवें दिन - 21.5 करोड़ रुपये सांतवे दिन - 19 करोड़ रुपये आठवें दिन - 18 करोड़ रुपये नौवे दिन- 26.5 करोड़ रुपये दसवें दिन- 30 करोड़ रुपये ग्यारहवां दिन- 9.50 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड आंकड़ा 300 करोड़ के पार चला गया है। सैयारा की कमाई देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान है। बिना किसी पब्लिसिटी और इंटरव्यू के ये फिल्म लगातार बिजनेस में उछाल बनाए हुए है। वीकडेज में सुपरस्टार्स की फिल्मों के आंकड़ें 2-3 करोड़ रुपये आने लगते थे। लेकिन सैयारा के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। ये फिल्म यूथ को ज्यादा पसंद आ रही है। ऐसे में वही वर्ग थिएटर में सबसे ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं।