दुखद: दिल्ली के संगीतकार-गायक शील सागर का निधन, पढ़ें पूरी खबर

वह 75 वर्ष के थे और उनका निधन गुरुग्राम के अस्पताल में हुआ हैl उन्हें कैंसर हो गया थाl भजन सोपोरी को 2004 में पद्मश्री भी दिया गया थाl

Update: 2022-06-03 03:19 GMT

दिल्ली स्थित गायक और म्यूजिशियन का बुधवार को 22 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैl उनके निधन कैसे हुआl इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई हैl शैल सागर की आयु 22 वर्ष थी और वह दिल्ली में बतौर गायक और म्यूजिशियन काम कर रहे थेl रिपोर्ट के अनुसार उनके निधन की पुष्टि उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर की हैl शैल का निधन बुधवार को हुआ हैl

शैल सागर के निधन की पुष्टि उनके एक दोस्त ने की है


शैल सागर के निधन की पुष्टि करते हुए उनके एक दोस्त ने लिखा है, 'आज का दिन बहुत खराब हैl पहले केके और अब हमारा उभरता हुआ सिंगर नहीं रहाl शैल सागर को श्रद्धांजलिl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'आरआईपी शैल सागर को मैं व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता था लेकिन मैंने उनके शो में भाग लिया थाl मैं उनसे जुड़ पा रहा थाl एक कलाकार के तौर पर वह शानदार थेl वह जिस प्रकार का संगीत बनाते थे, वह मुझे पसंद आता थाl हमने एक हीरा खो दियाl हमें स्वतंत्र कलाकारों की सहायता करना चाहिएl'
शैल सागर इंडियन इंडिपेंडेंस म्यूजिक में काफी लोकप्रिय थे
शैल सागर इंडियन इंडिपेंडेंस म्यूजिक में काफी लोकप्रिय थेl उन्होंने एक प्राइड नामक एकॉस्टिक से डेब्यू किया थाl उन्होंने करीब 40000 से ज्यादा स्पोटीफाई पर गाए हैंl उनके तीन सिंगल 2021 में रिलीज हो चुके हैंl रोलिंग स्टोन की रिपोर्ट के अनुसार वह पियानो, गिटार और सेक्सोफोन भी बजाते थेl इसके अलावा वह हंसराज कॉलेज के म्यूजिक सोसाइटी के भूतपूर्व उपाध्यक्ष भी थेl
गुरुवार को ही संतूर वादक भजन सोपोरी का भी निधन हुआ है
गुरुवार को ही संतूर वादक भजन सोपोरी का भी निधन हुआ हैl वह 75 वर्ष के थे और उनका निधन गुरुग्राम के अस्पताल में हुआ हैl उन्हें कैंसर हो गया थाl भजन सोपोरी को 2004 में पद्मश्री भी दिया गया थाl



Tags:    

Similar News

-->