मनोरंजन: रुबीना दिलैक की प्रेग्नेंसी न्यूज को लेकर लंबे समय से चर्चा है लेकिन वह हर बार इसे खारिज कर देती हैं। वह फिलहाल टीवी सीरियल नहीं कर रही हैं। रुबीना की लेटेस्ट कुछ तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देखकर फिर से कयास लगने लगे कि वह प्रेग्नेंट हैं। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने 2018 में शादी की थी। अब शादी के 5 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने जा रहा है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं। यह पहली बार है जब वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। उनके फैन्स इस खुशखबरी पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
रुबीना की प्रेग्नेंसी न्यूज का खुलासा उनके व्लॉग से हुआ। वह अमेरिका की यात्रा पर अकेले निकलीं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जगहो के वीडियोज शेयर किए। व्लॉग में रुबीना फ्लाइट के लिए निकलने वाली होती हैं। उससे पहले वह शीशे के सामने खड़े होकर फोन से वीडियो बनाती हैं। उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वीडियो में आगे जब वह अमेरिका जाने वाली फ्लाइट में बोर्ड होती हैं तब वह ऊपर कैबिनेट में अपना बैग रख रखती हैं। उस दौरान उनका बेबी बंप साफ दिखाई देता है।
व्लॉग में आगे रुबीना सनग्लासेस के एक शोरूम में पहुंचीं। वहां पर वह शीशे के सामने अलग-अलग सनग्लासेस ट्राई करती हैं तब भी उनका बेबी बंप दिखता है। रुबीना ने अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है लेकिन व्लॉग के जरिए जरूर यह कन्फर्म कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब बस उनके ऐलान का इंतजार है।
इससे पहले हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से कपल के करीबी सूत्र ने कहा, 'यह सच है कि रुबीना और अभिनव पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उनका चौथा महीना चल रहा है और अगले साल डिलीवरी होगी। मां बनने को लेकर वह बहुत ही खुश और एक्साइटेड हैं।'
Tags: