Rubina Dilaik शो के खतरनाक स्टंट से परेशान कुछ अलग ही करती दिखी, होस्ट रोहित शेट्टी के भी उड़े होश

चेतना पांडे, शिवांगी जोशी,जन्नत जुबैर रहमानी, निशात भट्ट, श्रीति झा, मोहित मलिक, अनेरी वाजानी जैसे कई अन्य सितारें भी नजर आएंगे।

Update: 2022-06-10 06:49 GMT

टीवी की बहू और अब तक कई रिएलटी शोज में अपने जलवों से चार चांद लगाने वाली रूबिना दिलैक इन दिनों साऊथ अफ्रीका में हैं। रूबिना शो खतरो के खिलाड़ी में भाग लेने के लिए केप टाउन गई हुई हैं। जहां से उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रूबिना शो के खतरनाक स्टंट से परेशान कुछ अलग ही करती हुई दिख रही हैं। जिसे देख शो के होस्ट रोहित शेट्टी के भी होश उड़ जाने वाले हैं।

दरअसल, रूबिना दिलैक ने अपना एक नया डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे बीच साइड ग्लैमरस बन नाचती गाती दिख रही हैं। रूबिना का खतरो के खिलाड़ी में स्टंट करते- करते मन भर गया तो उन्होंने इससे थोड़ा ब्रेक लेनी का मन बनाया और अपने पुराने अंदाज में कुछ तड़कता भड़कता करने की सोची। बस फिर क्या था स्टाइलिश क्रॉप टॉप और पैंट के साथ कूल स्लिंग बैग कैरी किए रूबिना बीच समुंद्र में शुरू हो गईं और एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दे डाली। यहां देखें टीवी की छोटी बहु का यह दिलकश अंदाज,


हाल ही में रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिनमें वे डार्क ग्रीन ब्लेजर और पेंट पहने दिखाई दीं। जिसे एक्ट्रेस ने येलो कलर के बूट्स के साथ मैच किया। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप अप्लाई करते हुए पिंक लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया। हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को खुला रखा है। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और कई अलग- अलग पोज करते हुए नजर आईं। यहां देखें तस्वीरें,
खतरो के खिलाड़ी सीजन 12 में रुबीना दिलैक के अलावा 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल, फैजल शेख, चेतना पांडे, शिवांगी जोशी,जन्नत जुबैर रहमानी, निशात भट्ट, श्रीति झा, मोहित मलिक, अनेरी वाजानी जैसे कई अन्य सितारें भी नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News