रॉयल लाइफ जीते हैं रोहित शेट्टी, 35 रुपए की पहली कमाई वाले डायरेक्ट आज हैं इतने करोड़ के मालिक

Update: 2022-03-13 12:02 GMT

Rohit Shetty Birthday: बॉलीवुड के सबसे बड़ा एक्शन फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी 14 मार्च को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे | रोहित शेट्टी ने ये साबित कर दिया है कि अपनी मेहनत और लगन से कोई भी अपनी किस्मत खुद लिख सकता है। कभी 35 रुपए के लिए काम करने वाले ये एक्शन डायरेक्टर आज करोड़ों के मालिक हैं। तो चलिए आज जानते हैं रोहित शेट्टी की नेटवर्थ कितनी है।

caknowledge डॉट कॉम के अनुसार रोहित शेट्टी की कुल नेट वर्थ 38 मिलियन डॉलर के करीब है। जो भारतीय रुपयों में करीब 248 करोड़ रूपए के आस पास होती है। रोहित शेट्टी के डायरेक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं, उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम है प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड। इसके साथ ही वो कई टीवी शोज में जज की भी भूमिका में नजर आते हैं। अपनी फिल्म के अलावा रोहित दूसरी फिल्मों के लिए स्टंट डिजाइन करते हैं। हाल ही में आई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने बंपर कमाई की थी, रोहित शेट्टी ने इस फिल्म से भी काफी कमाई की है। रोहित शेट्टी हर साल 36 करोड़ की आमदनी करते हैं । इसके साथ ही एक्टर हर महीने करीब 3 करोड़ रुपए कमाते हैं। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पास मुंबई में कई बड़ी प्रॉपर्टी है। जिसमें नवी मुंबई में 2013 में एक बड़ा घर भी शामिल है। इसके साथ ही मुंबई के अंधेरी इलाके में भी उनके साथ पास कई घर हैं।

रोहित शेट्टी के लिए वक्त हमेशा एसा नहीं था। रोहित जब 5वीं क्लास में थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। पिता एम बी शेट्टी 'फाइटर शेट्टी' के नाम से जाने जाते थे। उनकी मां रत्ना शेट्टी भी बॉलीवुड फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट का काम करती थीं। पिता के जाने के बाद घर की हालत बहुत खराब हो गई थी। दिन ब दिन गरीबी के चलते घर का सामान बेचना पड़ रहा था। कभी रोहित के घर में 4 गाडियां हुआ करती थीं। लेकिन पिता के निधन के बाद एक-एक करके सारी गाडियां बेचनी पड़ीं। घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रोहित ने एक डायरेक्टर के साथ इंटर्न का काम करना शुरू किया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि पहली बार काम के उन्हें 35 रुपए मिले थे, और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इन पैसों से वो सफर का किराया दें या खाना खाएं। उस दौरान मशहूर निर्देशक कुकू कोहली ने रोहित की खूब मदद की और उन्हें असिटेंट डायरेक्टर का काम दिया और रोहित ने खूब मेहनत की और अपनी जिंदगी को बदल दिया।

Tags:    

Similar News

-->