Click the Play button to listen to article

मुंबई: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को आखिरकार अपना विनर मिल गया। तुषार कालिया ने सबको पीछे छोड़ते हुए यह सीजन अपने नाम कर लिया है। इससे पहले टॉप फाइव में तुषार के अलावा फैसू,रुबीना दिलाइक, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक पहुंचे थे। कनिका मान शनिवार को ही एलिमिनेट हो कर इस रेस से बाहर हो गईं थीं। खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में सर्कस की पूरी टीम अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए नजर आई।

बता दें कि मास्टर फैसू को शो का सबसे मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा था। वो इससे पहले भी एक बार एलिमिनेट भी हो चुके हैं और उन्हे वाइल्ड कार्ड एंट्री से फिर से बुलाया गया था। टेलीचक्कर की खबरों के मुताबिक रोहित शेट्टी ने फैसल शेख यानी फैसू को एक फिल्म ऑफर की है। हां, आपने सही पढ़ा है! रिपोर्ट्स की मानें तो फैसू फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे, लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। रोहित ने हमेशा फैसू की उनके डेडिकेशन और जिस तरह से उन्होंने शो में प्रदर्शन किया, उसके लिए उनकी प्रशंसा भी की।

Tags: