Rohit Sharma Stand at Wankhede Stadium वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के नाम पर एक स्टैंड का अनावरण किया गया। इस अवसर पर रोहित शर्मा अपने माता-पिता और पत्नी रितिका के साथ वानखेड़े में मौजूद थे। उनके माता-पिता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर स्टैंड का उद्घाटन किया जो उनके लिए एक भावुक पल था। उनकी पत्नी रितिका भी इस दौरान इमोशनल नजर आईं।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Mom Dad Reactions: भारत के वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े में एक स्टैंड का उद्घाटन शुक्रवार यानी 16 मई को हुआ। रोहित जब उद्घाटन से पहले मंच पर आए तो वह अपने साथ अपने मम्मी-पापा और पत्नी रितिका को भी लेकर आए।
रोहित के लिए उनका परिवार हमेशा सबसे पहले रहता हैं और इस खुशी के मौके पर वह अपने पूरे परिवार के साथ वानखेड़े मैदान पहुंचे।