सोनू सूद की मां के नाम पर रखा गया मोगा में रोड का नाम, अभिनेता बोले- मेरी मां को गर्व होता

रील लाइफ के बाद रियल लाइफ में सभी के लिए हीरो बने सोनू सूद पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में लगातार छाए हुए हैं।

Update: 2021-02-17 08:27 GMT

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | रील लाइफ के बाद रियल लाइफ में सभी के लिए हीरो बने सोनू सूद पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में लगातार छाए हुए हैं। सभी लोग उन्हें 'मसीहा' कहकर बुलाते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने होमटाउन पंजाब के मोगा में लोगों की बहुत मदद की थी। इस मौके पर एक्टर ने दिए गए तोहफे के तौर पर उस सड़क को दिखाया, जो उनकी स्वर्गीय मां सरोज सूद के नाम पर रखी गई है।

दरअसल सोनू के नेक कामों में योगदान के बाद से उन्हें आए दिन सर्प्राइज मिलते रहते हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की है। उस वीडियो में उन्होंने बताया कि, 'जिस रास्ते से वो स्कूल और कॉलेज होकर जाया करते थे, उसी रोड का नाम उनकी मां सरोज सूद के नाम पर रखा गया है। बता दें नेम प्लेट पर प्रोफेशर सरोज सूद रोड लिखा हुआ है।

एक्टर ने उस नेम प्लेट के आगे खड़े होकर कहा कि, ''यह मेरे लिए बहुत खास जगह है। मेरी मां प्रोफेसर सरोज सूद के नाम पर इस सड़क का नाम है। मैंने अपनी जिंदगी इस सड़क से गुजरते हुए बिताई है। मेरा घर उस तरफ है और यहां से मैं अपने स्कूल जाता था। मेरे पिताजी यहां से जाते थे। इसी सड़क से मेरी मां गुजरती थीं जब उन्हें कॉलेज जाना होता था।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'मेरी जिंदगी में ये सड़क मेरे लिए बहुत बहुत खास है। मेरी जिंदगी का स्पेशल पल है। मुझे पता है मेरी मां जहां कहीं भी होगीं उन्हें गर्व होगा। मेरे डैड को इस पर गर्व होगा। शुक्रिया इन सबके लिए। अभी आधी रात है। रात के करीब ढाई बजे। मैं अपने घर वापस जा रहा हूं। शुक्रिया आप सभी का।'

दरअसल दिसंबर 2020 में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस नेम प्लेट की तस्वीरें शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने केप्शन में लिखा था कि, 'मोगा में मेरी मां के नाम पर सड़क का नाम रखा गया है। यह है और यह होगा, मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि। मेरी मां के नाम पर मोगा में एक सड़क... प्रोफेसर सरोज सूद रोड। मेरी सफलता का सही मार्ग। मिस यूं मां।'

सोनू सूद के फैंस उन्हें इस कदर पसंद करते हैं कि उनको पूजने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वो फैंस को बहुत जल्द से ही रिस्पॉन्स देते हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है, क्योंकि वो किसी की भी मदद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

Tags:    

Similar News

-->