शादी के बाद रिया-करण की पहली तस्वीर आई सामने, अनिल कपूर के घर में हुई सेरेमनी और बिदाई

Update: 2021-08-14 22:49 GMT

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों पिछले 13 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे जिसके बाद अब दोनों ने 14 अगस्त की शाम मुंबई में हुई एक इंटीमेट सेरेमनी में सात फेरे लिए हैं। इस शादी में महज कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल हुए थे, जहां से कुछ झलक सामने आई हैं।






रिया कपूर ने प्राइवेट सेरेमनी में करण बूलानी संग साथ फेरे लिए हैं, जिसके बाद उन्होंने अनिल कपूर के घर से बिदाई ले ली है। कार में बैठी हुईं रिया की कुछ झलक भी सामने आई हैं जिनमें वो रेड आउटफिट में दिख रही हैं।
अनिल कपूर ने पैपराजी को बांटी मिठाइयां
वेडिंग सेरेमनी के समापन के बाद अनिल कपूर ने वेडिंग कवरेज कर रहे पैपराजी को मिठाइयां बांटी हैं। एक्टर ने पैपराजी से ढेर सारी दुआएं और आशीर्वाद मांगा है। इस सेरेमनी में अनिल नीले रंग के कुर्ते और सफेद धोती के साथ मोतियों की माला पहने हुए बहेद हैंडसम लग रहे थे।
सोनम कपूर भी अपने पति आनंद आहूजा के साथ घर पहुंची थीं। बहन की शादी के लिए सोनम ने हल्के नीले और गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन वाली अनारकली ड्रेस पहनी थी, वहीं आनंद आहूजा भी अजकन में खूब जंच रहे थे।
शादी में शामिल हुए बॉलीवुड सेलेब्स
रिया कपूर और करण की वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे जिनमें कजिन और एक्टर अर्जुन कपूर बहन अंशुला कपूर, बोनी कपूर खुशी कपूर, एक्टर संजय कपूर, महीप और खुशी कपूर समेत कई रिश्तेदार भी शामिल हैं।
अर्जुन कपूर ने इस सेरेमनी के लिए ट्रेडिशनल लुक अपनाते हुए नीला कुर्ता पहना है। वहीं बहन अंशुला, लाल डिजाइनर लहंगे और खुशी पीले रंग के लहंगे में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
शादी के कुछ घंटों पहले दुल्हे और उनके साथियों की तस्वीरें सामने आई थीं। करण बुलानी शादी के लिए गोल्डन रंग का सूट पहना था। शादी के कुछ ही घंटों पहले करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भगवान शिव और पार्वती की तस्वीर शेयर की है।
वेडिंग सेरेमनी के लिए अनिल कपूर के घर को गोल्डन लाइट से सजाया गया है। वहीं सेरेमनी को खास बनाने के लिए घर के लिए भी खास फूल मंगवाए गए हैं।
प्रोड्यूसर रिया पिछले 13 सालों से करण बूलानी के साथ रिलेशन में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कई बार करण को कपूर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते भी देखा जा चुका है। करण और रिया का रिश्ता साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म आएशा के सेट पर शुरू हुआ था, जहां करण असिस्टेंड डायरेक्टर थे, जबकि रिया इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।
रिया कपूर एक प्रोड्यूसर और स्टाइलिस्ट हैं जिन्होंने आएशा, खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इन तीनों फिल्मों में सोनम कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। कपूर सिस्टर्स मिलकर एक फैशन ब्रांड रिहसन भी चलाती हैं।
Tags:    

Similar News

-->