नई दिल्ली: अपनी जबरदस्त अदाकारी के दम पर घर-घर में एक खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी स्टाइल के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं. रश्मि पिछले कुछ समय से अपने किसी भी प्रोजेक्ट से ज्यादा अपने लुक के कारण चर्चा में रही हैं. अब फिर से रश्मि ने फैंस के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे देखने के फैंस उन्हें बार-बार देख रहे हैं.

काफी ग्लैमरस दिख रही हैं रश्मि
इस फोटो में रश्मि को वाइन कलर की डीपनेक ड्रेस पहने देखा जा रहा हैं. उन्होंने इस दौरान पिंक लिपस्टिक और लाइट मेकअर किया है. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में गोल्ड की बालियां और हाथ में एक गोल्ड ब्रेस्लेट पहना हुआ है.
इसके अलावा उनके खुले बाल इन लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं. रश्मि इस फोटो में काफी हॉट दिख रही हैं.
रश्मि के फैंस को पसंद आया लुक
अब रश्मि के चाहने वालों के बीच उनका इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके इस अवतार की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. कुछ ही घंटों में इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं. फैंस कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट वाले इमोजी बनाकर उनकी तारीफें कर रहे हैं.
रश्मि को फिर पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं फैंस
गौरतलब है कि रश्मि को पिछली बार विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में देखा गया था. इसके बाद से ही फैंस उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. दूसरी ओर एक्ट्रेस को इन दिनों अपने दोस्तों के साथ काफी मस्ती और पार्टी करते हुए देखा जा रहा है.
Tags: