टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में वो अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं।

रश्मि देसाई अपने लेटेस्ट फोटोशूट की बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में रश्मि ग्रीन मिनी स्कर्ट और मैचिंग डीप नेक टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में रश्मि एक बार फिर से बोल्ड अवतार में दिख रही हैं।




रश्मि ने अपने फोटोशूट की पहली, तीसरी और छठवीं फोटो में क्लोज पोज देती दिख रही हैं।
दूसरी, चौथी और पांचवी तस्वीर में वह गजब की अदाएं दिखा रही है। फोटो में वह रंगीन लाइट्स से सजे एक पेड़ से चिपकर पोज देती दिख रही हैं।
फोटो में उनके लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि कान में एक सिंपल हुक डाले, हाथों में बहुत सारे चैन पहने दिख रही हैं। बालों मे बन बनाकर और न्यूड मेकअप कर अपने लुक को पूरा किया है।

रश्मि की ये फोटोज सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इस फोटो पर उन्हें फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की तारीफें भी मिल रही हैं। जहां एक तरफ उनका लेटेस्ट फोटोशूट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


Tags: