फिर दिखा रणवीर का अतरंगी फैशन, लोगों ने किया ट्रोल

Update: 2024-05-09 04:18 GMT
मुंबई : बॉलीवुड में किसी हाई एनर्जी वाले अभिनेता की बात होती है तो सबसे पहले जहन में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम आता है। ये वो अभिनेता है जो अपने अभिनय, एनर्जी और फैशन के लिए काफी मशहूर हैं।
रणवीर (Ranveer) के अतरंगी फैशन ने लोगों को खूब हंसना है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से उन्होंने अपने फैशन एक्सपेरिमेंट को काफी हद तक कम कर दिया है, लेकिन जब करते हैं तो लोगों की नजरों से बच नहीं पाते और जमकर ट्रोल होते हैं। हाल ही में एक बार फिर अभिनेता अपने अनोखे फैशन को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
फिर दिखा रणवीर का अतरंगी फैशन
इस बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पति परमेश्वर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपड़ों के फैशन को लेकर नहीं बल्कि फुटवियर फैशन को लेकर सुर्खियों में हैं। बुधवार रात रणवीर मुंबई में एक लग्जरी के स्टोर ओपनिंग इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान वह ऑल व्हाइट लुक में नजर आए। इस दौरान वह बेहद हैंडसम लग रहे थे, लेकिन इसी बीच लोगों के नजरे उनकी हाई हील्स वाले जूते पर पहुंची। जो उन्होंने अपने आउटफिट के साथ कैरी किए हुए थे।
लोगों ने किया ट्रोल
रणवीर सिंह को हील्स में देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, दीपिका पादुकोण की पहनकर आया है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये पावरहाउस नहीं हैं। ये बॉलीवुड का जोकर हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, छपरी सिंह।
एक्टर की आने वाली फिल्म
एक्टर जल्द कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ फिल्म डॉन में नजर आएगे। पहले बार दोनों की जोड़ी एक साथ पर्दे पर नजर आएंगी। इसके अवाला एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।
Tags:    

Similar News