मनोरंजन

रणवीर सिंह शक्तिमान बनने के लिए कर रहे प्रयास

Deepa Sahu
23 May 2024 1:00 PM GMT
रणवीर सिंह शक्तिमान बनने के लिए कर रहे प्रयास
x
मनोरंजन: रणवीर सिंह शक्तिमान बनने के लिए कर रहे प्रयास बॉलीवुड में एनर्जी का पावर हाउस माने जाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में छाए हुए हैं। इस बार वे एक किरदार को पाने की कोशिशों की वजह से चर्चा में हैं। पिछले दिनों शक्तिमान फिल्‍म से उनका नाम जुड़ने के बाद एक विवाद सामने आया था। जिसमें टीवी पर शक्तिमान का किरदार निभा चुके मुकेश खन्‍ना ने रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने पर आपत्ति जताई थी। उसके बाद इस फिल्‍म से जुड़ा कोई अपडेट सामने नहीं आया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रणवीर सिंह खुद इस किरदार को पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हाल ही में वे मुकेश खन्‍ना से मिलने भी गए। उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि लगता है शायद रणवीर के हाथ शक्तिमान का किरदार लग जाएगा और वे पर्दे पर सुपर हीरो बन छा सकते हैं।
मुकेश खन्‍ना से मिलने के बाद पुराने पोस्‍ट हुए डिलीट सोनी पिक्चर्स ने दो साल पहले टीवी शो शक्तिमान पर फिल्‍म बनाने की बात की थी। इंटरनेश्‍रनल लेवल पर बनने वाली फिल्‍म का बजट 200-300 करोड़ का बताया जा रहा है। इस फिल्‍म में मुख्‍य किरदार के लिए रणवीर सिंह के नाम की चर्चा हो रही थी। लेकिन टीवी पर शक्तिमान का किरदार निभा चुके मुकेश खन्‍ना ने इस पर आपत्ति जताई। उन्‍हें रणवीर सिंह का शक्तिमान का किरदार निभाना मंजूर नहीं था। इसके लिए उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपने बयान दिए। लेकिन रणवीर सिंह इस किरदार को पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने को तैयार हैं। हाल ही में उन्‍होंने मुकेश खन्‍ना मुलाकात की। रणवीर इस किरदार के लिए मुकेश खन्‍ना की सहमति चाहते हैं। रणवीर से मुलाकात के बाद मुकेश खन्‍ना बयान वाला पोस्‍ट सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। इसके बाद ऐसा लग रहा है कि मुकेश खन्‍ना और रणवीर की मुलाकात रंग लाने वाली है। यानि शक्तिमान के रूप में शायद रणवीर सिंह को सहमति मिल सकती है।
क्‍यों थी आपत्ति रणवीर के शक्तिमान बनने पर टीवी पर शक्तिमान के रूप में लोगों के दिलों को जीतने वाले मुकेश खन्‍ना ने टीवी पर कई रोल निभाए। लेकिन उन्‍हें शक्तिमान और भीष्‍म पितामह के किरदार से जो पहचान मिली वो आज भी कायम है। शक्तिमान का किरदार उनेक लिए बेहद खास रहा है। ऐसे में जब रणवीर सिंह का नाम इस किरदार के लिए सामने आया तो उनकी प्रतिक्रिया तो आनी ही थी। लेकिन उन्‍होंने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी उसकी उम्‍मीद किसी ने नहीं की थी। उन्‍होंने रणवीर सिंह के न्‍यूड फोटो शूट के बारे में बात करते हुए कहा कि रणवीर को किसी और देश में जाकर काम करना चाहिए। जहां न्‍यूडिटी को आसानी से स्‍वीकार लिया जाए। शक्तिमान का किरदार निभाने लिए रणवीर बिल्‍कुल भी फिट नहीं हैं। मुकेश खन्‍ना की इन बातों से यही लगता है कि उन्‍हें रणवीर सिंह की एक्टिंग की जगह उनकी निजी जिंदगी में किए गए कामों से ज्‍यादा आपत्ति थी। अब जब दोनों की मुलाकात के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया से हट गए हैं। तो यही लगता है कि शायद मुकेश खन्‍ना को बतौर इंसान रणवीर सिंह के बारे में जो गलतफहमी थी वो खत्‍म हो गई है। हालांकि आपको बता दें कि मुकेश खन्‍ना के आपत्ति के बाद मेकर्स न उनसे कहा था कि उन्‍होंने सिर्फ किरदार निभाया है उसका कॉपीराइट उनके पास नहीं है। ऐसे में मेकर्स जिसे चाहे उसे कास्‍ट कर सकते हैं।
Next Story