नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को आज देशभर में कौन नहीं जानता है. अपनी बेबाक अदाकारी और बोल्ड अदाओं के कारण वह अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. रानी अपने लुक्स के कारण हर दिन चर्चा में रहती हैं. वैसे इन दिनों एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए हर कोशिश कर रही हैं. ऐसे में उन्हें जिम में भी खूब पसीना बहाते हुए देखा जा रहा है.

रानी का जिम लुक हुआ वायरल
पिछले कुछ समय से रानी का जिम लुक भी काफी चर्चा में बना हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश अंदाज का जादू तो पहले ही लोगों पर खूब चलाया है. लेकिन जिम में भी वह किसी से पीछे नहीं हैं. रानी लगभग हर दिन फैंस के साथ जिम से अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने अपना एक वीडियो और कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं.
ग्लैमरल लुक में दिखीं रानी
इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन फोटोज में रानी अपना बैक साइड दिखा रही हैं. यहां उन्हें ब्लैक ब्रालेट और ब्लैक टॉप पहने देखा जा रहा है, जिसमें पीछे की साइड से काफी कट लग हुए हैं.
इन फोटोज में एक्ट्रेस जिम में खड़ी दिख रही हैं. यहां वह बिना कैमरे में देखे तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं. रानी ने यहां अपने बालों को बांधा हुआ है और उनका वह वर्कआउट करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं.


Tags: