रकुल प्रीत सिंह ने फिर दिखाई हॉट अदाएं, लुक्स पर टिकी रह गई नजरें

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं

Update: 2022-05-11 15:42 GMT

नई दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. रकुल के फैंस सिर्फ साउथ इंडस्ट्री तक ही नहीं रह गए हैं, बल्कि हिंदी दर्शकों में भी उनके खूब चर्चे हैं. आज दुनियाभर के फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में लोग उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेताब रहते हैं.

रकुल का दिखा स्वैग
रकुल अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने की कोशिश करती रहती हैं. ऐसे में अक्सर इंस्टाग्राम पर उनका सिजलिंग लुक देखने को मिलता रहता है. अब फिर से रकुल ने फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक झलक शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस का स्वैग ही कुछ अलग दिख रहा है.
काफी हॉट दिख रही हैं रकुल
रकुल को इस फोटो में ग्रीन कलर का हाई थाई स्लिट ट्यूब गाउन पहने देख जा रहा है. उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप किया है और बालों को ओपन रखा है. इसके साथ उन्होंने एक हाथ में गोल्डन ब्रेसलेट पहना हुआ है.
यहां वह फ्लोर पर बैठकर पोज दे रही हैं. रकुल इस लुक में बेहद हॉट दिख रही हैं. फैंस के बीच भी उनके इस अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है.
इन फिल्मों में दिखेंगी रकुल
रकुल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में रिलीज की कतार में हैं. साउथ फिल्मों के अलावा उनके पास कई बॉलीवुड फिल्में भी हैं. हाल ही में रकुल की 'रनवे 34' रिलीज हुई है. अब जल्द ही उन्हें 'डॉक्टर जी', 'थैंक गॉड' और 'छतरीवाली' जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है.
Tags:    

Similar News