Raksha Bandhan Special : ये हैं बॉलीवुड की 5 फेमस भाई-बहन की जोड़ी, बॉन्डिंग के रहते हैं हमेशा चर्चे

दोनों के सोशल मीडिया पर भी कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिलते हैं।

Update: 2021-08-22 02:33 GMT

22 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई- बहन के स्नेह का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। बॉलीवुड के भी कई ऐसे भाई- बहनों की जोड़ी है जो काफी लोकप्रिय हैं। ये भाई- बहनों की जोड़ी अक्सर चर्चा का विषय रहती है। इनकी बॉन्डिंग के चर्चे भी हमेशा बी- टाउन के गलियारों में रहते हैं। तो ऐसे में बताते हैं आपको ऐसी ही कुछ बाई- बहन की जोड़ियों के बारे में जो काफी पॉपुलर है...

अर्जुन कपूर और अंशुला


बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर से उनके दो बच्चे हैं अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित भाई- बहन की जोड़ी में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। अक्सर कई मौकों पर दोनों साथ नजर आते हैं वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आती है।
सैफ अली खान और सोहा अली खान


बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान भी एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों भाई- बहन अक्सर की साथ में नजर आते हैं। सोहा ना केवल सैफ बल्कि अपनी भाभी करीना के भी काफी करीब हैं। ये तीनों ही दोस्तों की तरह का बॉन्ड रखते हैं।
सारा और इब्राहिम अली खान


सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से उन्हें दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम। सारा और इब्राहिम की जोड़ी लोकप्रिय भाई- बहनों की जोड़ी में से एक है। दोनों की बॉन्डिंग दर्शकों को भी काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते, वर्कआउट करते, घूमते- फिरते और मस्ती करते हुए नजर आते रहते हैं।
कार्तिक आर्यन और कृतिका तिवारी


बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और उनकी बहन कृतिका तिवारी की जोड़ी भी काफी अच्छी है। कार्तिक की बहन कृतिका पेशे से डॉक्टर हैं। कार्तिक अपनी बहन के साथ अक्सर मजाक- मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इन दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें बी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा


महानायक अमिताभ बच्चन के दोनों बच्चे श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन की जोड़ी भी बॉलीवुड की मशहूर भाई- बहन की जोड़ी में से एक है। अभिषेक और श्वेता भी कई मौकों पर अपनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग दिखाते हैं। दोनों के सोशल मीडिया पर भी कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिलते हैं।

Tags:    

Similar News

-->