नई दिल्ली,  बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट राखी सावंत को एंटरटेनर के रूप में देखा जाता है। सलमान खान ने भी राखी सावंत को टेलीविजन की सबसे बड़ी एंटरटेनर बताते हुए उनके फिल्मी सफर की खूब तारीफ की। जब राखी सावंत बिग बॉस के घर के अंदर थीं उस दौरान भी सलमान खान उनका कई बार सहयोग करते हुए नजर आए। राखी सावंत बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने सलमान खान की तारीफ करते हुए बॉलीवुड के दबंग खान को अपना भाई बताया।

राखी सावंत ने कहा सलमान मेरे बड़े भाई हैं
दरअसल पिछले कुछ समय से राखी सावंत नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रही हैं। हाल ही में वह मर्सडीज देखने के लिए पहुंची थीं। लेकिन महंगी होने की वजह से राखी सावंत ने अपना मन बदल दिया। जब राखी सावंत से इस बारे में पूछा गया तो राखी सावंत ने सलमान खान का नाम लेते हुए कहा कि हम उनकी तरह इतनी महंगी कार नहीं ले सकते। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में राखी ने कहा, 'मैं सिर्फ ये देखने गई थी कि मैं ये कार खरीद सकती हूं या नहीं। लेकिन 60 लाख की कार कौन लेगा। मैं सलमान खान की बहन हूं, दोस्त हूं कलीग हूं, लेकिन सलमान खान नहीं हूं जो इतनी बड़ी कार खरीद सकती हूं'। राखी ने कहा हम ऑटो से चलने वाले लोग हैं.

राखी सावंत ने आगे कहा, 'हम लोग ऑटो में घूमने वाले लोग हैं। मेरी ये लाल कार भी अच्छी है। भगवान ने हाथ-पैर दिए हैं उतना ही काफी हैं। मेरे आंसू निकल जाते हैं उन्हें देखकर जिनके हाथ-पैर भी नहीं होते'। बस मेरे साथ हमेशा माता-पिता की दुआ बनी रहें'। आपको बता दें कि बिग बॉस 15 में राखी सावंत ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थीं। उनके घर में आने से सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि खुद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी काफी खुश हुए थे। वह अक्सर राखी सावंत के साथ मजाक मस्ती करते हुए नजर आते थे।
राखी की मां के इलाज में सलमान खान ने की थी मदद

राखी सावंत काफी सालों से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। उन्होंने कई फिल्मों और कई स्पेशल गाने किए हैं। सलमान खान ने बिग बॉस 15 में सभी कंटेस्टेंट्स और मेहमानों के सामने भी राखी सावंत के हार्ड वर्क की खूब सराहना की थी। रिपोर्ट्स की माने तो जब राखी की मां बीमार थीं तो उस दौरान भी सलमान खान ने राखी की मां के इलाज में उनकी मदद की थी। राखी सावंत का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


Tags: