राज कुंद्रा की शो से विदाई, पत्नी शिल्पा शेट्टी पर किया ह्यूमरस कमेंट

Update: 2025-06-13 16:30 GMT
Entertainment मनोरंजन : इन दिनों करण जौहर शो ‘द ट्रेटर्स’ को सूर्यगढ़ पैलेस में होस्ट कर रहे हैं। इस शो में लगभग 20 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं। इस शो के शुरुआती तीन एपिसोड भी ओटीटी पर रिलीज हो चुके हैं
दूसरे एपिसोड में राज कुंद्रा शो से बाहर हो चुके हैं। अपने शो से बाहर होने के बाद राज ने अपने एलीमिनेशन पर बात की है। राज कुंद्रा शो ‘द ट्रेटर्स’ से बाहर होने के बाद दुखी नहीं है। वह कहते हैं, ‘मैं दिल और दोस्तों को जीतने के लिए ‘द ट्रेटर्स’ शो में आया था।
जैसे ही मैं शो से बाहर निकला तो मुझे अपनी पत्नी की कही बात याद आ गई। मेरी बीवी शिल्पा कहती है कि मैं अपनी जान बचाने के लिए झूठ नहीं बोल सकता हूं। सच में मैं ऐसा ही हूं। मुझे खुशी है कि मैं शो में अपने लिए सच्चा बना रहा। ‘द ट्रेटर्स’ के बाकी कंटेस्टेंट्स को मैं अपनी बेस्ट विशेज देता हूं।’
Tags:    

Similar News