Raid 2 OTT Release: अजय देवगन की 'रेड 2' ओटीटी पर रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं ये फिल्म

Update: 2025-06-26 05:01 GMT
Raid 2 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' Raid 2 ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने अच्छा कलेक्शन किया है. अब ये फिल्म OTT पर धमाल मचाने आ गई है. आइए यहां जानते हैं इस फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.
'रेड 2' OTT पर रिलीज हुई?
'रेड 2' अजय देवगन की 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है. 'रेड 2' Raid 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया और ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वहीं, 26 जून यानी आज ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. मेकर्स ने कल पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. निर्माताओं ने बुधवार रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर 'रेड 2' की रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, "ट्रांसफर कन्फर्म, आईआरएस अमय पटनायक की छापेमारी के लिए तैयार हैं? अब नेटफ्लिक्स पर रेड 2 Raid 2 देखें।
अजय देवगन के अलावा, 'रेड 2' Raid 2 में रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'रेड' फ्रेंचाइजी का एक मनोरंजक सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर एक ईमानदार आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभा रहे हैं। छापे के दौरान रिश्वत मांगने के झूठे आरोप के बाद अमय पटनायक को भोज पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाता है। फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब अमय की मुलाकात दादा भाई से होती है, जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है। दादा भाई एक लोकप्रिय स्थानीय राजनेता हैं। लेकिन अमय को शक हो जाता है और वह उनके घर और कार्यालय पर छापा मारने का फैसला करता है। इसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है।
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'रेड 2' Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। भारत में इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 178.08 करोड़ रुपए रहा। जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 243.06 करोड़ रुपए कमाए।
Tags:    

Similar News