Raid 2 BO Collection Day 10: रेड 2 की कमाई का सिलसिला जारी, दूसरे शनिवार को कमाए इतने करोड़

Update: 2025-05-11 05:37 GMT
Raid 2 BO Collection Day 10: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और इसकी कमाई अभी भी जारी है. फिल्म ने दसवें दिन भी दमदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि रेड 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है|
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 8 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके अलावा फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि दूसरे शनिवार का कलेक्शन ऑफिशियल नहीं है, लेकिन अगर फिल्म ने दसवें दिन 8 करोड़ कमाए हैं तो इसका अब तक का कुल कलेक्शन 108.75 करोड़ रुपये हो गया है|
फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये से अपनी ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और इसने 18 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, 5वें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये कमाए. 6वें दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए. 8वें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 95.75 करोड़ रुपये कमाए. फिर 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए|
फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्शन
रेड 2 में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, अमित सियाल जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना. इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जो 2018 में रिलीज हुई रेड का सीक्वल है. रेड ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था|
Tags:    

Similar News