PS-1 Teaser: ऐश्वर्या की फिल्म का टीजर रिलीज करेंगे अमिताभ बच्चन

पीएस-1, मणि और ऐश्वर्या की चौथी फिल्म है और दोनों 12 साल बाद साथ आये हैं।

Update: 2022-07-08 02:51 GMT

ऐश्वर्या राय बच्चन मणि रत्नम की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म पोनियिन सेल्वन यानी पीएस 1 से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। चोल राजवंश की इस कहानी पर बनी फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार रानी नंदिनी का है।






फिल्म इसी साल सितम्बर में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज हो रही है और अब इसके प्रमोशंस शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में मुख्य स्टार कास्ट के कैरेक्टर लुक्स जारी करने के बाद अब पहला हिंदी टीजर रिलीज किया जा रहा है। यह टीजर कोई और नहीं, बल्कि खुद अमिताभ बच्चन जारी करेंगे।

पीएस 1 की टीम की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, हिंदी टीजर 8 जुलाई को शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा। पीएस-1 इस साल की उन फिल्मों में शामिल है, जो पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जा रही हैं। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लायका प्रोडक्शंस ने किया है। संगीत एआर रहमान ने दिया है।


त्रिशा का कैरेक्टर लुक हुई जारी
शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म से त्रिशा कृष्णन का लुक भी रिवील किया। फिल्म में त्रिशा राजकुमारी कुंडावई के किरदार में हैं। पीएश-1 की कहानी चोल राजवंश के राजाओं के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष की कहानी है।


पीएस-1 में ऐश्वर्या और त्रिशा के अलावा विक्रम और कार्ती प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।

मणि रत्नम ने किया था ऐश्वर्या को लॉन्च
ऐश्वर्या राय बच्चन, मणि रत्न के बेहद करीब हैं। ऐश्वर्या ने 1997 में इरूवर से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। यह तमिल में ही रिलीज हुई थी। इसी साल उनकी पहली हिंदी फिल्म और प्यार हो गया रिलीज हुई थी, जिसमें बॉबी देओल उनके हीरो थे। इसके बाद ऐश्वर्या ने मणि रत्नम के साथ गुरु में दोबारा काम किया, जो हिंदी भाषा में बनी थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन हीरो थे।

फिल्म धीरूभाई अम्बानी के जीवन से प्रेरित थी। गुरु 2007 में रिलीज हुई थी। मणि रत्नम के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की तीसरी फिल्म रावण है, जो तमिल के साथ हिंदी में भी बनायी गयी थी। हिंदी वर्जन में अभिषेक बच्चन ने टाइटल रोल निभाया था, जबकि तमिल में विक्रम टाइटल रोल में थे। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। पीएस-1, मणि और ऐश्वर्या की चौथी फिल्म है और दोनों 12 साल बाद साथ आये हैं।


Tags:    

Similar News

-->