Entertainment मनोरंजन : हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती से जुड़ा एक प्यारा सा किस्सा साझा किया है। बातचीत में प्रियंका चाेपड़ा कहती हैं, ‘मेरी बेटी मालती खुद को मैरी मोआना चोपड़ा जोनस कहकर बुलाती है।
वह जोर देती है कि उसका नाम मोआना है।’ प्रियंका ने बताया कि मोआना डिज्नी फिल्मों का एक पॉपुलर कैरेक्टर है, जो बेटी मालती को बहुत पसंद है। वह डिज्नी की कई और राजकुमारियाें को भी पसंद करती है।
साथ ही प्रियंका ने यह भी बताया कि बेटी को उनकी ड्रेसेस, हील्स देखना बहुत पसंद है। जब एक बार प्रियंका मेट गाला के लिए तैयार हो रही थीं तो मालती ने उन्हें सिंड्रेला (डिज्नी प्रिंसेस) कहा था।