Priyanka Chopra: जब 'ऐतराज' में राकेश रोशन ने देखा देसी गर्ल का बोल्ड सीन

पानी-पानी हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा

Update: 2023-05-28 17:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका अक्सर अपने करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से भी साझा करती हैं। एक तरफ उन्होंने बॉलीवुड के काले चिट्ठों का खुलासा किया है, वहीं इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में भी बात करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने खुद से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो उनकी फिल्म 'ऐतराज' से जुड़ा हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'ऐतराज' में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाने के बावजूद सारी लाइमलाइट बटोर ली थी। इस फिल्म में प्रियंका एक आत्मविश्वासी महिला के रूप में और बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। अक्सर के साथ उनका बोल्ड सीन था, जब वह अक्षय के किरदार का बलात्कार करने की कोशिश करती हैं।

Tags:    

Similar News