प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो, स्टार कास्ट की भर-भरकर की तारीफ
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए आपको बिना देर किए दिखाते है प्रियंका चोपड़ा की शेयर की गई ये दो तस्वीरें।
साउथ की फिल्म आरआरआर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म ने अभी हाल ही में दो इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीते है। जिसके बाद हर कोई इस फिल्म की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। आलिया भट्ट से लेकर साउथ के सुपरस्टार प्रभास तक इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इस फिल्म की टीम से जुड़ी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। साथ ही साथ कैप्शन में ये बात लिखी है। तो चलिए जानते है प्रियंका चोपड़ा ने आरआरआर को लेकर क्या बोला है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म आरआरआर की खूब तारीफ की है। साथ ही साथ फिल्म पूर स्टार कास्ट को अपनी स्टोरी में टैग भी किया है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें फिल्म आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए आपको बिना देर किए दिखाते है प्रियंका चोपड़ा की शेयर की गई ये दो तस्वीरें।