Priyanka Chopra: Priyanka बानी समुद्री डाकू, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Update: 2024-07-23 03:05 GMT
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra अपनी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह एक समुद्री डाकू के किरदार में नजर आ रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट आई थीं।
प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra ऑस्ट्रेलिया में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इस फिल्म के सेट पर अपना जन्मदिन भी मनाया और कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें वह अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। फैन्स को उनका ऐसा अवतार पहली बार देखने को मिला। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने अपने फैन अकाउंट पर हॉलीवुड फिल्म से एक्ट्रेस के लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इस Hollywood फिल्म में वो एक समुद्री डाकू का रोल प्ले कर रही हैं। लीक हुई तस्वीरों में उन्हें एक पायरेट शिप पर सीक्वेंस के बीच में दिखाया गया है। वो ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं और पूरी तरह से योद्धा के अवतार में नजर आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा का ये लुक अब तक का ना देखा अवतार है। नके इस लुक को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। ‘द ब्लफ’ फिल्म के बारे में बात करे तो ये फिल्म एक महिला समुद्री डाकू की कहानी है, जिसका रोल प्रियंका निभा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra के फैंस उनकी इस अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->