प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की रोमांटिक डेट नाइट की तस्वीरें हुई वायरल, दिए परफेक्ट कपल गोल्स
कपल अपनी लाइफ में बेटी का स्वागत करके बेहद खुश है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास फैंस के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक साथ हमेशा परफेक्ट कपल गोल देते नजर आते हैं। बुधवार रात इस स्वीट कपल को लॉस एंजिल्स में एक रेस्टोरेंट के बाहर हाथों में हाथ थामे स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक एक दूजे के हाथों में हाथ थामे चलते नजर नजर आ रहे हैं।
दोनों में एक साथ गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका ने ऑरेंज टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट में गॉर्जियस लगी, जबकि पति निक ने नाइट आउट पर ब्राउन पैंट के साथ बिना बटन वाली शर्ट पहनी।
फैंस को कपल का एक साथ ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने जनवरी 2022 में अपने पहले बच्चे मालती मैरी चोपड़ा जोनास का सेरोगेसी के जरिए स्वागत किया। कपल अपनी लाइफ में बेटी का स्वागत करके बेहद खुश है।