मुंबई के बेस्‍ट क्रिकेटर से पूजा हेगड़े करने वाली हैं शादी !

Update: 2023-09-26 13:18 GMT
मुंबई। पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी अद्भुत सुंदरता से फैंस के दिलों को पिघलाने से कभी नहीं कतरातीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपने वर्क फ्रंट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पूजा हेगड़े Most Eligible Bachelor और Jana Gana Mana जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नागा चैतन्नय के अपोजिट Oka Laila Kosam फिल्म के साथ की थी। बॉलीवुड में उन्हें फेम मिला ऋतिक रोशन की फिल्म Mohenjo Daro से, लेकिन इन दिनों पूजा अपने वर्क फ्रंट के चलते नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसा चर्चा है कि पूजा हेगड़े किसी क्रिकेटर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सिने जोश की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूजा मुंबई के एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही उसके साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस इस खबर के आने के साथ ही यह कयास लगाना शुरू कर चुके हैं कि पूजा का होने वाला बेटर हाफ कौन हो सकता है?
Tags:    

Similar News