mumbai news :साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार की बेटी अनुष्का कुमार का एक ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उनकी अनुमति के बिना रिकॉर्ड किए जाने पर थोड़ा असहज महसूस करते हुए देखा गया. सामने आए इस वीडियो से ली गईं कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अनुष्का का रिएक्शन देखते ही बन रहा है. फोटो में वह अपनी दोस्त के साथ किसी दिख रही हैं.
बता दें कि अजित की शादी शालिनी से हुई है. इस शादी से उनके दो बच्चों एक बेटी अनुष्का कुमार और एक बेटे आद्विक कुमार हैं. अक्सर अजित को अपनी फैमिली संग टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. इंटरनेट पर
viral 
हो रहे शेयर की गई तस्वीर में अनुष्का अपनी दोस्त के साथ मॉल में शॉपिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसके बाद एक आदमी अनुष्का की बिना सहमति के उनका वीडियो बनाता हुआ दिखाई देता है, जिससे वह असहज हो जाती हैं. वह कैमरे की तरफ बेहद आश्चर्य भरी निगाहों से देखती हैं और अपनी असहमति जताती हैं.
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद कई फैंस और सोशल यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर इस घटना के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया. एक यूजर ने लिखा- साफ तौर पर यह बेहद ही खराब विहेवियर है. देख सकते हैं कि वह नहीं चाहती हैं कोई उनकी वीडियो या फोटो क्लिक करे. उनकी
Permission 
के बिना वीडियो शूट करना ठीक नहीं. एक दूसरे यूजर ने भी कुछ ही लिखा. अब अजीत के काम की बात करें तो, अजित कुमार वर्तमान में अपनी आगामी दमदार फिल्म गुड बैड अग्ली की तैयारी कर रहे हैं , जिसका निर्देशन आदिक रविचंद्रन करेंगे. गुड बैड अग्ली के अलावा, अजित कुमार अपनी आने वाली फिल्म विदामुयार्ची की तैयारी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मगिज़ थिरुमेनी कर रहे .
Tags: