PHOTOS: छोटी उम्र से ही डांस करने में उस्ताद हैं अल्लू अर्जुन

डांस करने में उस्ताद हैं अल्लू अर्जुन

Update: 2022-03-16 12:28 GMT
अल्लू अर्जुन बीते दिसंबर से लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म पुष्पा में उनकी ऐक्टिंग ने उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा किया है। इससे पहले अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री में फेमस थे। हिंदी दर्शकों के बीच भी उनकी पाप्युलैरिटी काफी बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन का मानना है कि फिल्म पुष्पा लोगों को इसलिए पसंद आई क्योंकि इसमें एंटरटेनमेंट के सारे फैक्टर्स थे। वैसे अल्लू बचपन से ही लोगों को एंटरटेन करते आ रहे हैं। उनकी बचपन की कई तस्वीरें हैं जिनमें वह डांस करते दिख रहे हैं। रीसेंटली एक फोटो वायरल है जिसमें वह चिरंजीवी के सामने डांस करते दिख रहे हैं।

हर फंक्शन में नाचते थे अल्लू
अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह डांस कर रहे हैं और चिरंजीवी ताली बचा रहे हैं। अल्लू की यह तस्वीर चिरंजीवी ने उनके बर्थडे पर पोस्ट की थी। अल्लू का बर्थडे 8 अप्रैल को होता है। अल्लू अर्जुन अपने फेसबुक अकाउंट पर बचपन की कई तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। एक तस्वीर में वह डांस करते नजर आ रहे थे। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा था, किसी भी फैमिली फंक्शन में मेरा डांस परफॉर्मेंस जरूर होता था। डांस करना और लोगों को एंटरटेन करना मुझे बचपन से ही पसंद है।


 


पुष्पा से बढ़ी फैन फॉलोइंग
पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने लोगों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म में उनके गाने श्रीवल्ली का हुक स्टेप जबरदस्त हिट हुआ था। वहीं ऊ अंटवा में भी अल्लू अर्जुन ने सामंथा प्रभु के साथ शानदार डांस किया है। पुष्पा को जब हिंदी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला तो अल्लू अर्जुन भी हैरान थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि पुष्पा में डांस, ऐक्शन, रोमांस, गाने, इमोशन का पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज है। शायद यही वजह है कि लोगों को इतनी पसंद आ रही है।
Tags:    

Similar News

-->