जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी पावरस्टार (Bhojpuri Star) पवन सिंह (Pawan Singh) इंडस्ट्री के सबसे बिजी सितारों में से एक हैं. वो इंडस्ट्री को नए आयाम दे रहे हैं. उन्होंने हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन गाकर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. वो कुछ फिल्मों में भी काम कर रहे हैं, जिसमें एक्टर एक्शन और थ्रिलर के अलावा अपने लुक और अंदाज के लिए चर्चा में आ जाते हैं. उन्होंने बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) के साथ फिल्म (Bhojpuri Film) 'बॉस' (Boss) में काम किया और अब इसका नया गाना 'मुलाकात करेगा' (Mulaqat Karega) रिलीज कर दिया गया है. उनके इस वीडियो पर फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं.

पवन सिंह ने के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Songs 2021) 'मुलाकात करेगा' के वीडियो को एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस सॉन्ग को रिलीज हुए महज कुछ ही घंटे हुए हैं और इसे अभी तक चार लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 23 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. ये फिल्म 'बॉस' (Bhojpuri Film Boss) का एक आइटम नंबर है, जिसे दर्शक शानदार रिस्पांस दे रहे हैं. वो अपने चहेते स्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सॉन्ग 'मुलाकात करेगा' को पवन सिंह और अर्शिया अर्शी पर फिल्माया गया है. वीडियो में दोनों ही कलाकारों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. एक्टर का हर बार की तरह ही वही जोशीला अंदाज नजर आ रहा है, जिसके फैंस दीवाने हैं. गाने को मोशन पोस्टर के साथ रिलीज किया गया है. जल्द ही आपको इसका वीडियो भी देखने के लिए मिलेगा. लेकिन, इस मोशन पोस्टर के वीडियो से भी गाने का अंदाजा लगाया जा सकता है.
Full View
गाना 'मुलाकात करेगा' को पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Pawan Singh And Pawan Singh) ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. लिरिक्स सुमित चंद्रवंशी के हैं. सिनेमेटोग्राफी आर आर प्रिंस ने की है. श्रेयांश फिल्म्स के बैनर तले इस मूवी का निर्माण किया गया है. अगर फिल्म के बारे में बात करें तो इसमें पवन सिंह और अर्शिया के अलावा महेश मांजरेकर, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, संजय वर्मा और अमित शुक्ला जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसके डायरेक्टर अरविंद चौबे हैं और को-प्रोड्यूसर विशाल सिंह हैं. म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. फिल्म में एक्शन देने का काम एस मलहेश ने किया है.


Tags: