Param Sundari Box Office Day 12: 12वें दिन कमाई महज इतनी, नेट कलेक्शन चौंकाने वाला

Update: 2025-09-09 04:45 GMT
Param Sundari Box Office Day 12: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी दर्शकों पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है। फैन्स ने सिद्धार्थ और जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ की, लेकिन कहानी कुछ खास दर्शकों को पसंद नहीं आई। इसका असर कलेक्शन पर देखने को मिला। रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट शुरू हो गई। इस बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई बागी 4 और द बंगाल फाइल्स ने भी फिल्म की कमाई पर असर डाला। आइए आपको बताते हैं परम सुंदरी का 12वें दिन का कलेक्शन।
परम सुंदरी 50 करोड़ के पार भी नहीं पहुंच पाई
Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परम सुंदरी ने मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये सुबह के आंकड़े हैं जो शाम तक बढ़कर अपडेट हो जाएंगे। फिल्म की अब तक की नेट कमाई 46.69 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कमाई अब लाखों में आ गई है और यह संख्या लगातार घट रही है। फिल्म अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है।
परम सुंदरी का दिन-वार नेट कलेक्शन
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन - 7.25 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे दिन - 9.25 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे दिन - 10.25 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पाँचवें दिन - 4.25 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठे दिन - 0.08 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवें दिन - 2.65 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आठवें दिन - 1.75 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नौवें दिन - 1.50 करोड़ रुपये 2 करोड़
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 2.5 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 0.68 करोड़ रुपये
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 0.01 करोड़ रुपये (प्रारंभिक रिपोर्ट)
कुल कमाई- 46.69 करोड़ रुपये
Tags:    

Similar News