नुसरत भरुचा किसी भी कैजुअल ड्रेस को ट्विस्ट दे सकती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ब्लू कलर के शॉर्ट काफ्तान में इंस्टाग्राम पर हॉटनेस का तड़का लगाया। फैशन फोटोशूट के स्निपेट्स को नुसरत की फैशन स्टाइलिस्ट निधि जेसवानी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया।

नुसरत ने डिजाइनर हाउस पिंक पोर्क्युपाइन्स के लिए एक छोटी काफ्तान ड्रेस को चुना।

इस मिड्रिफ-बारिंग कफ्तान ड्रेस में नुसरत भरुचा बेहद हॉट लग रहीं थीं।
नुसरत ने अपने लुक को क्लासिक रेड स्टिलेट्टो के साथ पेयर किया।
फोटोज़ में नुसरत भरुचा ने अपने लंबे बालों को खुला छोड़ा, उनका ये स्टाइल उन पर काफी जच भी रहा था।
हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट तन्वी मराठे की मदद से, नुसरत ने पोशाक के साथ बिना मेकअप वाला लुक चुना। नुसरत ने सिर्फ रेड लिपस्टिक लगाई थी।


Tags: