सफेद साड़ी में नोरा फतेही ने लगाई आग, नूरानी सूरत से नहीं हटेंगी नजरे

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं

Update: 2022-06-06 09:11 GMT

Nora fatehi Saree Look Today: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांसिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली है। हालांकि, करियर में ये मुकाम हासिल करना उनके लिए आसान नहीं था, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। नोरा फतेही के फैंस फोल्लोविंग की लिस्ट काफी लंबी है। नोरा फतेही अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। नोरा फतेही अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने रिएलिटी शो में व्यस्त हैं।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में बेहद ही खूसबूरत लगती हैं। नोरा फतेही के वैसे तो हर लुक को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच नोरा का साड़ी लुक इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। नोरा को आज मुंबई में स्पॉट किया गया है। सफ़ेद कलर की साड़ी में वो इतनी हॉट लग रही हैं कि देखने वालों ने दिल थाम लिया। साड़ी में नोरा खूबसूरत के साथ स्टनिंग लुक में नज़र आ रही हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा ने सफ़ेद कलर की प्रिंटेड साड़ी पहन रखी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए नोरा ने गले में कान में मैचिंग ज्वेलरी पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप करने के साथ बालों को बांध रखा हुआ है। नोरा ने बालों में गजरा लगाया हुआ है जो उनके लुक को और बढ़ा रहा है। वीडियो सामने आते ही फैंस ने तारीफों के पूल बांधने शुरू कर दिए हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा – दुनिया की सबसे खूबसूरत ड्रेस, दूसरे ने लिखा – द क्वीन मुंबई में है।आपको बता दें कि इस वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपलोड किया है, जिसे एक घंटे में केवल 3,919 से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।


Tags:    

Similar News