Nora Fatehi: नोरा फतेही ने कमाए हैं इतने पैसे, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Update: 2025-02-06 04:41 GMT
Nora Fatehi: बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही Nora Fatehi ने कड़ी मेहनत कर इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के समय में नोरा फतेही के बेहतरीन डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है। नोरा फतेही Nora Fatehi की खूबसूरती पर फिदा हैं लोग नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार आइटम नंबर किया है। लोग नोरा के डांस के साथ साथ उनकी खूबसूरती पर भी फिदा हैं। नोरा फतेही Nora Fatehi आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।
नोरा फतेही Nora Fatehi का बॉलीवुड करियर -नोरा फतेही Nora Fatehi ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस ने इस जगह तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। -नोरा का जन्म साल1992 में कनाडा में हुआ था। नोरा एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं। नोरा अपने बेहतरीन बेली डांस के लिए काफी फेमस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब नोरा फतेही पहली बार कनाडा से भारत आई थीं तब उनके पास सिर्फ 5 हजार रुपए थे।
आज के समय में नोरा फतेही Nora Fatehi करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं। वह एक बहुत ही आलीशान लाइफस्टाइल जीती हैं। वह अपने लुक और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। -नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म 'रोर-टाइगर ऑफ सुंदरवन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं और इसके बाद नोरा फतेही Nora Fatehi ने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। नोरा फतेही की कुल संपत्ति -मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के समय में नोरा फतेही 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। -जानकारी के मुताबिक नोरा फतेही एक गाने पर डांस करने के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करती हैं। -आपको बता दें कि नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और हाईएस्ट पेड डांसर बन चुकी हैं।
Tags:    

Similar News

-->