जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. नीतू अपना थ्रोबैक वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने बुधवार को अपनी पुरानी यादों को ताजा किया है. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक काफी पुराना अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बाल कलाकार के रूप में दिखाई दे रही है. फैंस नीतू के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर अपनी साल 1968 में आई फिल्म 'दो कलियां' (Do Kaliyan) की एक क्लिप शेयर की. जिसमें उन्होंने जुड़वा बहनों की भूमिका निभाई थी. वीडियो क्लिप में नीतू कपूर काफी छोटी दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में नीतू कपूर मुर्गा-मुर्गी प्यार से देंखे नन्हा चूचा खेल करे... गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं. अभिनेत्री की इस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
वीडियो पर कई सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'सबसे प्यारा.' मारवा हुसैन ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'बहुत प्यारा नीतू अंटी! अब सामरा भी एक्सप्रेशन ऐसे ही देती है!'

जयश्री ने लिखा, 'सबसे मनमोहक.' वहीं सोनी राजदान ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'हे भगवान, आपको कुछ पता नहीं चला है! आप तभी प्यारी थी और आज भी हैं.' इस थ्रोबैक वीडियो क्लिक को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है.
इससे पहले नीतू ने 90s के उनकी और जितेन्द्र की फिल्म 'आतिश' के गाने की एक झलक पेश की थी. नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने साल 1979 में आई अपनी पुरानी फिल्म 'आतिश' के गाने में अपने लुक को लेकर मजेदार कैप्शन भी लिखा था. नीतू ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं हमेशा से सोचती हूं कि मुझे ये चिड़िया की तरह क्यों बनाया गया था.'


Tags: