बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। क्रूज ड्रग्स केस में नाम आने के बाद आर्यन खान का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था और हाल ही में उन्होंने विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अदालत में पासपोर्ट वापसी के लिए याचिका दायर की थी। ऐसे में अब ये फैसला आर्यन के हक में आया है और पासपोर्ट वापसी के आदेश दिए गए हैं।


पासपोर्ट वापसी के आदेश
दरअसल क्रूज ड्रग्स में आरोपी रहे आर्यन खान ने जमानत की शर्त के तहत पासपोर्ट जमा कर दिया था। केस में एनसीबी की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन ने पासपोर्ट वापसी के लिए याचिका दायर की थी। जिसके बाद अब कोर्ट ने आदेश दिया है कि आर्यन का पासपोर्ट लौटा दिया जाए। बता दें कि पासपोर्ट जमा होने की वजह से आर्यन खान विदेश ट्रेवल नहीं कर सकते थे, लेकिन पासपोर्ट वापस मिलने के बाद वो विदेश यात्रा कर सकेंगे।



20 से अधिक दिन तक जेल में रहे आर्यन खान
गौरतलब है कि आर्यन खान को एनसीबी ने पिछले साल दो अक्टूबर को मुंबई के तट पर क्रूज शिप से गिरफ्तार किया था। आर्यन खान को एनसीबी ने हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद मुंबई उच्च न्यायाल द्वारा जमानत दिए जाने से पहले आर्यन खान ने 20 दिनों से अधिक समय जेल में बिताया। वहीं जांच एजेंसी ने मई में दायर आरोपपत्र में उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं लिया। एनसीबी ने पर्याप्त सबूतों के अभाव के कारण आर्यन खान और पांच अन्य को छोड़ दिया था। हालांकि आर्यन खान ने जमानत की शर्तों के तहत अदालत में अपना पासपोर्ट जमा किया था।

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में रणबीर- आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने ऐलान किया कि उनके घर में जल्दी ही किलकारी गूंजेगी तो दूसरी ओर रणबीर- आलिया के कई प्रोजेक्ट्स के लिए भी फैन्स एक्साइटिड हैं। रणबीर इन दिनों फिल्म शमशेरा (Shamshera) का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर, डांस दीवाने जूनियर्स के ग्रैंड फिनाले (Dance Deewane Juniors Grand Finale) शूट के लिए पहुंचे, जिस शो को उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी जज करती हैं। ऐसे में रणबीर- नीतू का एक क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है रणबीर-नीतू का वीडियो
मानव मंगलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि नीतू कपूर कार से उतर रही होती हैं और रणबीर उन्हें पिक करने आते हैं। रणबीर- नीतू को साथ में देखकर पैपराजी काफी एक्साइटिड हो जाते हैं और फोटोज-वीडियोज में बिजी हो जाते हैं। ऐसे में कुछ पैपराजी नीतू से फिल्म शमशेरा का डायलॉग बोलने की रिक्वेस्ट करते हैं, जिस पर नीतू कहती हैं, 'धर्म से डकैट, कर्म से आजाद।' इतने में रणबीर तुरंत उन्हें टोकते हैं और कहते हैं, 'कुछ भी... कर्म से डकैट और धर्म से आजाद है।'



सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
रणबीर कपूर और नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर और नीतू के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स को रणबीर का वो अंदाज पसंद आया, जैसे उन्होंने अपनी मां नीतू को टोका और सही डायलॉग बताया। वहीं ढेर सारे फैन्स तो रणबीर- नीतू को एक साथ देखकर ही काफी एक्साइटिड हो गए।

22 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ ही संजय दत्त और वाणी कपूर प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के किरदार का नाम शमशेरा है, जिसके इंट्रो में कहा जाता है कि वो कर्म से डकैत और धर्म से आजाद है। वहीं संजय दत्त के किरदार का नाम दरोगा शुद्ध सिंह है। इसके अलावा वाणी कपूर फिल्म में डांसर सोना के किरदार में नजर आएंगी, जो रणबीर संग रोमांस करती दिखेगी। शमशेरा, 22 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है।

Tags: