Neelam Upadhyay : प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा 7 फरवरी को मंगेतर नीलम उपाध्याय Neelam Upadhyayके साथ पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। नीलम उपाध्याय Neelam Upadhyayका वेडिंग लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। सिद्धार्थ और नीलम की शादी में अंबानी फैमिली ने भी शिरकत की। इससे पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी की चर्चा रही और अब पूरे चोपड़ा परिवार ने आफ्टर पार्टी एंजॉय की। शादी के बाद की पार्टी के लिए नई-नवेली दुल्हन नीलम उपाध्याय ने एक बॉडी हगिंग कट-आउट ग्रीन ड्रेस चुनी थी। अपने लुक को नीलम ने हाई हील्स और हार्ट शेप ईयरिंग्स के साथ कम्प्लीट किया।
इसी के साथ नीलम ने अपनी शादी का चूड़ा पहना था और मांग में सिंदूर भी लगाया था। वहीं सिद्धार्थ ने आफ्टर पार्टी के लिए ब्लू सूट चुना था और अपने लुक को उन्होंने ब्राउन शूज के साथ पूरा किया था।वहीं प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ की मां मधु चोपड़ा भी इस पार्टी में छा गईं। बेटे की आफ्टर पार्टी में मधु चोपड़ा एक वेलवेट फ्लोर लेंथ ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसके साथ उन्होंने एक फ्लोरल नेट की जैकेट कैरी की थी। उन्होंने अपने लुक को हाई हील्स, ईयरिंग्स और डायमंड ज्वेलरी के साथ कम्प्लीट किया। यही नहीं, प्रियंका के सास-ससुर डेनिस और पॉल केविन जोनास ने भी शादी में ट्रेडिशनल लुक के बाद वेस्टर्न लुक में एंट्री ली।
Tags: