Mrunal Thakur : एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बल्कि अपने शानदार लुक्स और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में वह एक फैशन इवेंट में नज़र आईं, जहाँ उन्होंने एक खूबसूरत ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस के लुक की खूब तारीफ हो रही है। मृणाल ठाकुर ने गौरी और नैनिका के लिए एक कलरफुल ऑफ-शोल्डर ड्रेस में रैंप वॉक किया। वह रैंप पर शानदार एक्सप्रेशंस दे रही थीं।
हिंदी फिल्मों के अलावा, मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur ने मराठी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में देखा गया था। वह जल्द ही 'दो दीवाने शहर में', 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पूजा मेरी जान' फिल्मों में नज़र आएंगी।
Tags: