MP News: फिल्म सैयारा देखने के बाद थिएटर से बाहर आए दो लड़कों ने गर्लफ्रेंड के लिए की मारपीट
MP News: फिल्म 'सैय्यारा' ने रिलीज़ के बाद से अब तक 165.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लोगों, खासकर युवाओं में इस फिल्म का क्रेज चरम पर है। कई खबरें आ रही हैं कि लोग फिल्म देखने के बाद थिएटर में बेहोश हो रहे हैं। इसी बीच अब एक ऐसी खबर सामने आई है, दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फिल्म 'सैय्यारा' देखने के बाद दो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ गए।
बताया जा रहा है कि युवक ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित डीबी मॉल के सिनेमा हॉल में 'सैय्यारा' फिल्म देखने आए थे। फिल्म देखने के बाद युवक सिनेमा हॉल से बाहर निकले ही थे कि उनके बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सिनेमा हॉल के बाहर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला करने लगे। कभी कोई दूसरे को ज़मीन पर पटक देता तो कभी कोई पहले वाले को। दोनों के बीच मारपीट देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई।
आश्चर्य की बात यह है कि इस मारपीट की घटना के बारे में अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।