एयरपोर्ट पर मौनी रॉय हुई स्पॉट, खूबसूरत लुक से लोगों का ध्यान खींचती आई नजर

जिसमें वो अमिताभ बच्च, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

Update: 2022-02-17 09:33 GMT

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुईं हैं। मौनी ने हाल ही में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। मौनी के गृहप्रवेश से लेकर हनीमून तक की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।




वहीं अब एक बार फिर न्यूली वेड एक्ट्रेस का मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वो अपने खूबसूरत लुक से लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं।
अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।लुक की बात करें तो मौनी रॉय इस दौरान व्हाइट क्राॅप टाॅप और ट्राउजर में कूल एंड स्टनिंग दिखाईं दी।


चेहरे पर काला चश्मा लगाए हाथों में पहने अपने चूड़े को फ्लॉन्ट करती हुई एक्ट्रेस कैमरे के सामने गजब पोज दे रही हैं। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मस्त्र है जिसमें वो अमिताभ बच्च, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।



Tags:    

Similar News