Mohsin Khan Birthday: 26 अक्टूबर 1991 को गुजरात के नाडियाड में जन्मे मोहसिन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए हर कोई तरसता है। हालांकि, वह अपने काम के साथ-साथ विवादों की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। बर्थडे स्पेशल में हम आपको मोहसिन खान की जिंदगी के कुछ पन्नों से रूबरू करा रहे हैं।
मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब मोहसिन कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे, तब वह कई विज्ञापनों में नजर आने लगे थे। उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल थी, जिसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये मिलते थे। 2014 में टीवी शो लव बाय चांस से छोटे पर्दे पर अपने करियर की
शुरुआत
की थी। इसके बाद उन्होंने सीरियल मेरी आशिकी अब तुमसे ही में काम किया और घर-घर में मशहूर हो गए। हालांकि, मोहसिन शोहरत की बुलंदियों पर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहुंचे, जिसमें उन्होंने कार्तिक गोयनका का किरदार निभाया था।साल 2016 के दौरान वे तब विवादों में घिरे जब वे डिजाइनर से नाराज होकर ये रिश्ता क्या कहलाता है का सेट छोड़कर चले गए। वहीं, 2019 के दौरान सीरियल के मेकर्स ने नई वैनिटी वैन की मांग की और जब उन्हें नहीं मिली तो उन पर हंगामा करने का आरोप लगा।
Tags: