Hollywoodहॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. दुनियाभर में उनके चाहने वाले उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार करते हैं. 62 साल के इस एक्टर को लोग खास तौर पर उनकी एक्शन फ्रेंचाइजी के लिए याद करते हैं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई बेहतरीन एक्शन फिल्मों में काम किया है. लेकिन जब उनकी टॉप एक्शन फ्रेंचाइजी का जिक्र होगा तो सबसे पहले मिशन इम्पॉसिबल का नाम लिया जाएगा. इस फिल्म में एक्टर ने एक एजेंट की भूमिका निभाई है.

इन दिनों वह मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग को लेकर चर्चा में हैं. मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की आठवीं और आखिरी फिल्म एमआई-8 हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके एक्शन और चेज सीन को काफी पसंद किया गया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारत में 16.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म ने हॉलीवुड में अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में आठवां स्थान हासिल कर लिया है. आइए जानते हैं 15वें दिन फिल्म की कमाई का क्या हाल रहा है.


Tags: