MI8 Day 3: सोमवार को 'मिशन इम्पॉसिबल 8' की कमाई में आई गिरावट

Update: 2025-05-20 04:02 GMT
MI8 Day 3: बॉक्स ऑफिस पर इस समय टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ अपना दबदबा बनाए हुए हैं। वहीं इसके साथ एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इन दोनों हॉलीवुड फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जानते हैं सोमवार को कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन।
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग:
शनिवार को रिलीज हुई टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने शुरूआती दो दिनों में तो जबरदस्त कमाई की और फिल्म का कलेक्शन 30 करोड़ से ऊपर निकल गया था। अब तीसरे दिन मंडे टेस्ट मिशन इम्पॉसिबल की 8वीं कड़ी के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। सोमवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ का कारोबार किया है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ और शनिवार 16.5 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से शुरूआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई 40.25 करोड़ पहुंच गई है।
लोगों को पसंद आ रहा टॉम क्रूज का एक्शन:
मिशन इम्पॉसिबल 8 के शुरूआती तीन दिनों को देखकर ये कहा जा सकता है कि एक बार फिर लोगों को टॉम क्रूज का एक्शन अवतार पसंद आ रहा है। जाहिर है कि एमआई सीरीज की भारत में काफी लोकप्रियता है। इसीलिए फिल्म को अमेरिका से भी पहले भारत में रिलीज किया गया है।
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स:
‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ के साथ एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। गुरुवार 15 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को एक दिन लंबा वीकेंड मिला। लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। रविवार को 6.6 करोड़ का कारोबार करने वाली ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ सोमवार को सिर्फ 3 करोड़ का ही कारोबार कर पाई। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म की कुल कमाई 25.45 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।
दो हॉलीवुड फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। रेड 2 ने रिलीज के 19वें दिन अपने तीसरे सोमवार में 2.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। जबकि तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई 5.65 करोड़ रुपए रही थी। 19 दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 151.50 करोड़ रुपए हो गई है। इस तरह से फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा अपने तीसरे सोमवार को पार कर लिया है।
Tags:    

Similar News