Masti 4 BO Day 5: विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर एडल्ट कॉमेडी फिल्म "Masti 4" 21 नवंबर, 2025 को थिएटर में रिलीज़ हुई थी। इसका क्लैश फरहान अख्तर की "120 बहादुर" से हुआ था। "Masti 4" ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई की, लेकिन वीकडेज़ में इसकी रफ़्तार धीमी हो गई। सोमवार के बाद अब पांचवें दिन मंगलवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आ रही है। आइए जानते हैं इसने कितनी कमाई की है।
"Masti 4" ने 5वें दिन कितनी कमाई की?
"Masti 4" को मिलन मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। यह फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है। "Masti 4" से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद थी, लेकिन वीकडेज़ में यह कमाई करने में स्ट्रगल करती दिख रही है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 2.75 करोड़ से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने शुक्रवार के बराबर ही ₹2.75 करोड़ कमाए। तीसरे दिन, रविवार को इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और इसने ₹3 करोड़ कमाए। चौथे दिन, सोमवार को फिल्म की कमाई में 46.67% की गिरावट आई और इसने सिर्फ़ ₹1.60 करोड़ कमाए।
"मस्ती 4" ने अपनी रिलीज़ के पांचवें दिन मंगलवार को भी ₹1.60 करोड़ कमाए।
इसके साथ ही, "मस्ती 4" की पांच दिनों में कुल कमाई अब ₹11.70 करोड़ हो गई है।
"मस्ती 4" विवेक ओबेरॉय की टॉप 10 फिल्मों में शामिल
"मस्ती 4" बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है। हालांकि, यह विवेक ओबेरॉय की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। ₹11.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ, यह एक्टर की 8वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसका टारगेट ग्रेट ग्रैंड मस्ती है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन ₹13.72 करोड़ है।
मिलाप ज़वेरी के डायरेक्शन में बनी, एडल्ट कॉमेडी फ्रैंचाइज़ का चौथा पार्ट, "मस्ती 4", वेवबैंड प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियोज़ ने मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर पेश किया है। इसमें एलनाज नोरौज़ी, रूही सिंह और श्रेया शर्मा भी हैं। अरशद वारसी, नरगिस फाखरी और तुषार कपूर भी कैमियो रोल में हैं।