Manoj Tiwari ने रिलीज किया भोजपुरी गाना, आते ही हो गया वायरल

Manoj Tiwari ने रिलीज किया भोजपुरी गाना

Update: 2022-03-21 14:43 GMT
मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari latest bhojpuri song) ने काफी समय बाद अपना कोई गाना रिलीज किया है, जो रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने का नाम है 'दिलदार' (Dildaar), जिसमें मनोज तिवारी की आवाज के साथ म्यूजिक कम्पोजर विशाल मिश्रा और प्रोड्यूसर मयूर ने भी कोलौबोरेट किया है। इस गाने को लेकर मनोज का कहना है कि वो इस इंडस्ट्री में छाई फूहड़ता को खत्म करना चाहते हैं, जिससे कि लोग हिंदी गानों की ही तरह भोजपुरी को भी आदर से सुनें।
बताया जा रहा है कि ये गाना अब तक का भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा और भव्य गाना है। गाने का बजट 80 लाख रुपए बताया गया हैं। मनोज तिवारी के इस गाने को काशी (बनारस) में फिल्माया गया है। जिसके वीडियो में, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल सिंह आदित्य और कलश एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित नजर आ रही हैं।
Full View

इसी के साथ वीडियो में मनोज तिवारी भी गाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में आवाज मनोज तिवारी ने दिए हैं, बोल भी मनोज तिवारी द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है।
Tags:    

Similar News

-->