Manoj Tiwari Birthday: जानिए फिल्मों से राजनीति तक का उनका सफर

Update: 2025-02-01 03:01 GMT
Manoj Tiwari Birthday: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक-अभिनेता मनोज तिवारी Manoj Tiwari के राजनेता बनने के सफर की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही रही लेकिन सफर कुछ अलग नजर आता है। भोजपुरी सिनेमा में सफलता हासिल करने के बाद मनोज ने अब राजनीति में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने न सिर्फ बीजेपी की तरफ से चुनाव जीता बल्कि दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष भी बने। आज मनोज तिवारी का जन्मदिन है, आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।भारतीय राजनीति में कई ऐसे राजनेता हुए हैं जो ओस क्षेत्र से न होते हुए भी इस क्षेत्र में आए और अपनी एक मजबूत पहचान बनाई। हर चुनाव में कई फिल्मी सितारे चुनावी मैदान में उतारे जाते हैं। कुछ जीतते हैं तो कुछ हारते हैं। जीतने वालों में कुछ ही ऐसे होते हैं जो पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होते हैं।
मनोज की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में रानी से शादी की। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जिया है। उनके रिश्ते में खटास आ गई और साल 2012 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद मनोज ने दूसरी शादी कर ली। उनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि है। उनसे उनकी एक बेटी भी है जिसका जन्म 30 दिसंबर 2020 को हुआ।
मनोज तिवारी Manoj Tiwari ने साल 2003 में भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से फिल्मों में एंट्री की। यह फिल्म मनोज तिवारी की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। उस समय यह फिल्म भोजपुरी की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी। यह कई सिनेमाघरों में महीनों तक चली थी। इसके बाद भी उनकी सफलता जारी रही। उन्होंने 'दरोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना' में काम किया। साल 2005 में बीबीसी की एक रिपोर्ट में मनोज तिवारी Manoj Tiwari को रवि किशन के साथ भोजपुरी के सबसे बड़े एक्टर का खिताब मिला था। ये दोनों उस समय के सबसे महंगे एक्टर थे। इसके बाद मनोज ने 2010 में बिग बॉस में भी एंट्री की। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उनका गाना 'जिया हो बिहार के लाला' काफी मशहूर हुआ।
Tags:    

Similar News

-->