Manoj Bajpayee: क्या पत्नी शबाना को पसंद नहीं आई 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फिल्म?

अभिनेता का चौंकाने वाला खुलासा

Update: 2023-05-27 14:55 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में मनोज के जुझारू वकील के किरदार में नजर आए हैं। ऑडियंस ने भी फिल्म में मनोज के किरदार को काफी पसंद किया है। मनोज भी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं। अब हाल ही में, मनोज ने अपनी पुरानी फिल्म को लेकर अपनी पत्नी की प्रतिक्रिया को साझा करते हुए बताया कि कुछ फिल्में उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई है।
पिछले दिनों मनोज ने खुद को आउटसाइडर बताए जाने पर किंग खान का भी उदाहरण दिया था और बताया था कि शाहरुख खान भी आउटसाइडर हैं, लेकिन आज इंडस्ट्री के रियल इनसाइडर्स स्क्रीन पर उनके साथ दिखना चाहते हैं। इसके बाद अब मनोज ने अपनी पत्नी के सिखाए एक सबक को भी याद किया है।
Tags:    

Similar News