बिकिनी टॉप में Mandira Bedi का सिजलिंग लुक, हाथ में दो घड़ी देख चौंके फैंस

कुछ फैंस ये भी पूछ रहे हैं कि आप कैसे रिवर्स एजिंग कर रही हैं।

Update: 2022-07-18 06:39 GMT

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। वो दोनों बच्चों के साथ स्पेन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर छा गई हैं। उनका ये चिल करने वाला अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और लोग 50 की उम्र में भी ऐसी फिटनेस देखकर दंग हैं।



मल्टीकलर की बिकिनी पहने मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) स्पेन में कूल अंदाज में और सिजलिंक लुक में दिखीं। उन्होंने जिस रंग की बिकिनी पहनी, उसी कलर का बंदाना सिर पर बांधा हुआ है। आंखों पर धूप का चश्मा पहने मंदिरा अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

फैंस ने पूछा दो घड़ियां पहनने की कारण!

फैंस तो क्या रॉनित रॉय ने भी Mandira Bedi की इस फोटो में एक बात नोटिस कर ली। दरअसल, मंदिरा ने दोनों हाथों में घड़ी पहनी हुई है, जिस पर कमेंट करते हुए रॉनित ने लिखा, 'लवली। और मैंने दोनों घड़ियों को मिस नहीं किया।' एक और फैन ने पूछा कि दो घड़ियां पहनने के पीछे क्या वजह है? कुछ फैंस ये भी पूछ रहे हैं कि आप कैसे रिवर्स एजिंग कर रही हैं।


Tags:    

Similar News

-->